विकास भवन सभागार में बैठक लेते हुए सीडीओ भटगांई
- फोटो : PAURI
मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्र्ण योजनाओं के तहत आवेदकों को समय पर ऋण अवमुक्त न करने पर कुछ बैंकों के खिलाफ नाराजगी जताई। सीडीओ ने सभी विभागों से योजना में सक्रिय भूमिका निभाने वाले बैंकों में अपने विभागीय खाता खोलने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर 11 दिसंबर को आयोजित होने वाली जिला योजना की बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने जनपद में केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्र्ण योजनाओं में तेजी लाने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बीस सूत्री कार्यक्रम आदि की लक्षित योजनाओं में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, डीएचओ डा. नरेंद्र कुमार, सीवीओ एसके सिंह, डीटीडीओ खुशाल सिंह नेगी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजय शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक केएस रावत आदि मौजूद थे। संवाद