पौड़ी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आरसेटी पौड़ी में बैंक सखियों का 6 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस दौरान एलडीएम प्रताप सिंह राणा ने बताया कि बैंक सखियों को बैंकिंग सेवा व वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी। उन्होंने बैंकिंग धोखाधड़ी से सावधान रहने व अन्य लोगों को भी जागरूक करने को कहा।
इस दौरान उन्होंने बैंक सखियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। प्रशिक्षण में विकासखंड यमकेश्वर, जयहरीखाल, थलीसैंण व द्वारीखाल की 22 बैंक सखियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करना और महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ते हुए उनके आजीविका के अवसरों को सशक्त बनाना था। इस मौके पर पीएनबी शाखा प्रबंधक गुरप्रीत, वित्त समन्वयक धनजंय भट्ठ और बैंक सखी मधु देवी आदि मौजूद रहे।