फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मवेशियों के नाक से बह रहा खून, फूल रहा पेट, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड थलीसैंण के गंगाऊ गांव में ग्रामीणों के मवेशी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। मवेशियों के नाक से खून बहने व पेट फूलने की शिकायत मिल रही है। बीमारी से अभी तक गांव में दो मवेशियों की मौत हो चुकी है। 18 मवेशी बीमार हैं, जिनका उपचार चल रहा है। जबकि 96 मवेशी स्वस्थ पाए गए हैं। पशुपालन विभाग थलीसैंण ने मवेशियों के सीरम व गोबर के सेंपल जांच के लिए मंडलीय रोग निदान प्रयोगशाला पौड़ी भेज दिए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड थलीसैंण के गंगाऊ गांव में बीते कुछ दिनों से मवेशी अचानक बीमार पड़ रहे हैं। मवेशियों के नाक से खून बहने के साथ ही उनके पेट फूल रहे हैं। ग्राम प्रधान गंगाऊ रेखा देवी ने बताया कि ग्रामीणों के मवेशी कुछ दिनों से बीमार हो रहे हैं। जिसको लेकर प्रत्येक परिवार परेशान है। उन्होंने बताया कि मवेशियों के बीमारी की चपेट में आने को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई। विभाग की टीम ने गांव में आकर प्रत्येक परिवार के मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया है।
बीमार मवेशियों को दवा दे दी गई है। प्रधान रेखा देवी ने कहा कि पशुपालन विभाग के अधिकारियों को गांव में निरंतर मवेशियों के स्वास्थ्य की जांच को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी डाॅ. विशाल शर्मा ने बताया कि थलीसैंण के गंगाऊ गांव में मवेशियों के बीमारी की चपेट में आने की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से टीम को गांव भेजा गया। टीम ने बीमार मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया गया है। बताया कि बीमारी की चपेट में आने पर दो मवेशियों की मौत हो चुकी है। 18 मवेशियों का उपचार चल रहा है। जबकि 96 मवेशी पूर्ण रुप से स्वस्थ पाया गया है। टीम को उपचार में किसी तरह की लापरवाही ना बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं। सीवीओ डाॅ. शर्मा ने बताया कि थलीसैण के विभागीय टीम ने दो मृत मवेशियों के सीरम व गोबर के सेंपल जांच के लिए मंडलीय रोग निदान प्रयोगशाला पौड़ी भेजे हैं। टीम को बीमारी के लक्षण वाले मवेशियों के खून के सेंपल भी लेने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें