फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बेस अस्पताल में कैथ लैब की शुरुआत 8 से

Tue, 05 May 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय में लंबे समय से प्रतीक्षित कैथ लैब अब शुरू होने जा रही है। 8 मई से इस अत्याधुनिक सुविधा का संचालन होगा जिसके साथ ही अस्पताल में हृदय रोग से जुड़े ऑपरेशन और जांचें भी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

दून अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर उपाध्याय 8 मई और 9 मई को बेस अस्पताल में सेवाएं देंगे। वह ओपीडी में मरीजों की जांच के साथ-साथ कार्डियक ऑपरेशन भी करेंगे। विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता से स्थानीय मरीजों को अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने सभागार में मेडिसिन विभाग, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर सभी दवा, ऑपरेशन संबंधित सभी जरूरतों के साथ अन्य व्यवस्थाएं बृहस्पतिवार तक पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश रावत समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें