फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोपी पूर्व प्रधान के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वजल के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य को दी गई धनराशि के गबन के आरोप में पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। स्वजल की विभागीय जांच में पूर्व प्रधान पर लगे आरोप सही पाए गए हैं।
विज्ञापन

विकासखंड कल्जीखाल की ग्राम पंचायत बिलखेत को नवंबर 2018 में स्वजल की ओर से ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य के लिए 4 लाख 80 हजार की धनराशि जारी की गई थी, लेकिन ग्राम पंचायत में योजना के तहत स्वीकृत कोई भी कार्य नहीं किया गया। जबकि जारी धनराशि से 4 लाख 5 हजार की धनराशि निकाली गई है। परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत ने बताया कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के निर्माण को लेकर पूर्व प्रधान से कई बार जानकारी ली गई, लेकिन पूर्व प्रधान कार्यों को लेकर विभाग को भी गुमराह करता रहा। बताया कि पूर्व प्रधान से मामले जानकारी के लिए संपर्क किए जाने पर वह लगातार टालमटोल करते रहे। साथ ही पूर्व प्रधान ने संबंधित कार्य के अभिलेख भी अभी तक वर्तमान ग्राम प्रधान को नहीं सौंपे हैं। विभाग ने जनहित के कार्य में हीलाहवाली व धनराशि के गबन किए जाने को लेकर पूर्व प्रधान व समिति के कोषाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी को पत्र भेजा है। वहीं डीपीआरओ पौड़ी एमएम खान ने बताया कि स्वजल के परियोजना प्रबंधक की ओर से पत्र मिलते ही पूर्व प्रधान को नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में जल्द ही ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें