ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली पुलिया के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में कार चालक को चोटें आई हैं। जिसे पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी बागी भेजा। थाना प्रभारी देवप्रयाग महिपाल रावत ने बताया कि 33 वर्षीय सुरेशलाल पुत्र मोहनलाल निवासी चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी, श्रीनगर से देवप्रयाग की ओर आ रहा था। रविवार शाम करीब पांच बजे के करीब पाली पुलिया के पास पहुंचे अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में वह घायल हो गए, सुरेशलाल के नाक के पास चोट लगी है। गनीमत रही कि कार पलटने के समय वहां कोई अन्य वाहन व लोग नहीं थे। बताया जा रहा है कि सुरेश लाल पीडब्ल्यूडी कर्णप्रयाग में जेई के पद पर तैनात हैं। संवाद