युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को रोकने को लेकर युवा परिवार सेवा समिति ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। स्थानीय गोला पार्क में आयोजित नाटक के माध्यम से नशा न करने को लेकर युवाओं को जागरूक किया गया। समिति से जुड़े सौरभ ने बताया कि विगत दो दशकों से नशा उन्मूलन कार्यक्रम ''''बोध'''' के द्वारा युवाओं को नशे की लत से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्प्रभावों, मानसिक शारीरिक दिक्कतों समेत सामाजिक जीवन में आने वाली परेशानियों को सामने रखा। कहा कि युवा देश के भविष्य हैं उन्हें नशे की लत में न पड़कर देश को आगे बढ़ाने के विषय में सोचना चाहिए व कार्य करना चाहिए। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वालों में अंशुमान जोशी, मनमोहन रावत, वीरेंद्र चमोली रहे। संवाद