फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ई-केवाईसी के लिए अभियान 20 के बाद

Sat, 01 Nov 2025 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में निवास करने वाले उन राशन कार्ड धारकों, जिन्हें मोबाइल नेटवर्क की समस्या या कनेक्टिविटी बाधाओं के कारण ई-केवाईसी कराने में कठिनाई हो रही है, उनकी सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की गई है। ऐसे क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी लिए नेटवर्क उपलब्ध स्थानों तक अनावश्यक यात्रा नहीं करनी होगी। जिलापूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए 20 नवंबर के बाद शैडो एरिया ड्राइव के नाम से एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत राशन कार्डधारक अपने संबंधित सस्ता गल्ला विक्रेता के माध्यम से ही ई-केवाईसी करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी राशन कार्ड से जुड़े सदस्यों की ई-केवाईसी 20 नवंबर तक पूर्ण की जानी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें