फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट सचिवों ने रोकथाम योजना तैयार करने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के संबंधित अधिकारियों से रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस के रोकथाम की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने रोकथाम योजना को तैयार करने के निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन

गौबा ने जिला उपायुक्तों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि लॉकडाउन के बाद की रणनीति को तैयार करने की जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिए कि वायरस को रोकने के लिए लोगों के टेस्ट तेजी से हों और उन्हें क्वारंटीन करने व आइसोलेशन में रखने के मामलों में भी तेजी लाए जाने की जरूरत है। प्रदेश की तरफ से मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम, वित्त आयुक्त स्वास्थ्य अटल डुल्लू, मंडलायुक्त संजीव वर्मा व अन्य संबंधित अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें