श्रीनगर। खंडाह श्रीकोट-कोटी मोटर मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी, जिसमें चालक की मौके पर मौत हो गई।
शुक्रवार शाम खंडाह श्रीकोट-कोटी सड़क पर कोटी गांव के समीप एक बस खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर तहसीलदार सुनील राज, सीओ एसडी नौटियाल और कोतवाल एनएस बिष्ट पुलिस और एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल बिष्ट ने बताया कि बस खाई में गिरने के बाद ड्राइवर सुभाष (50) पुत्र पूर्णानंद भट्ट निवासी खंडाह गढ़सारी बस के अंदर ही फंस गया। बस को कटर से काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। बस में सिर्फ चालक ही सवार था।