फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: हाईवे पर खाई में गिरी बुलेट, मध्य प्रदेश के दो युवक गंभीर घायल

Wed, 10 Jun 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
तुंगनाथ से दर्शन कर लौट रहे युवक, दोनों मध्य प्रदेश के
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पाली पुलिया के पास मंगलवार देर रात तुंगनाथ से दर्शन कर लौट रहे बुलेट सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को रेस्क्यू कर उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में श्रीनगर पोस्ट से एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। देवप्रयाग से लगभग पांच किलोमीटर पहले श्रीनगर की ओर दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ और देवप्रयाग पुलिस ने संयुक्त रूप से रात के अंधेरे में ही सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम गहरी खाई में उतरकर दोनों घायलों तक पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाल लिया। दोनों युवकों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर एंबुलेंस से बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर केवेन्द्र सजवाण ने बताया कि घायलों की पहचान पीयूष शर्मा (19) पुत्र जितेंद्र शर्मा और हर्ष कुशवाहा (22) पुत्र राजकुमार कुशवाहा के रूप में हुई है जो शिवपुरी, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। हादसे में दोनों युवकों के पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें