फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: धारी देवी पेयजल योजना के लिए बोरिंग का काम पूरा

Mon, 13 Jul 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। धारी देवी और कलियासौड़ क्षेत्र की 74.43 लाख रुपये की पेयजल योजना के निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ दी है। विभाग के निर्देश पर ठेकेदार ने बीते सप्ताह मशीन साइट पर पहुंचाई और लगातार बारिश के बीच बोरिंग का कार्य शुरू कर दिया। सोमवार को बोरिंग का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।
विज्ञापन

जल संस्थान पौड़ी के अधीक्षण अभियंता प्रवीण सैनी ने बताया कि बोरिंग के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी मिला है जिससे योजना के सफल होने की उम्मीद और मजबूत हो गई है। अब जल्द ट्यूबवेल निर्माण और इसके बाद पेयजल टैंक का निर्माण कराया जाएगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही धारी देवी और कलियासौड़ क्षेत्र में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह स्वयं कार्यस्थल का निरीक्षण करेंगे और निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करेंगे। कलियासौड़ वार्ड के पार्षद राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी इस योजना के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। अब बोरिंग पूरी होने और पर्याप्त पानी मिलने से लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें