फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रभागा गाड़ में मिला लापता का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर के मलेथा गांव के समीप छेणाधार के नीचे चंद्रभागा गाड़ में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों मेें बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मुंडोली निवासी गुलाब सिंह (42) के रूप में हुई, जोकि दो दिन से लापता चल रहा था। उसके सिर में चोट और पूरे शरीर पर खरोंच के निशान हैं। परिजन और स्थानीय वासियों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी उनकी ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को सूचना पर मृतक का साला बलवीर कठैत, ग्राम प्रधान सोबन सिंह पंवार और जयपाल रावत मौके पर पहुंचे। बताया कि शव जहां मिला है, वह उनके गांव का रास्ता भी नहीं है। इधर, दुगड्डा पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई वाईसी खुमरियाल ने बताया कि मामला हत्या का है या दुर्घटना का यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल पाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें