फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीनगर के 49 बूथों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

Thu, 11 Jun 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 सितंबर को आएगी फाइनल लिस्ट
विज्ञापन

श्रीनगर। मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने और नए वोटर्स को जोड़ने के लिए श्रीनगर तहसील क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। अभियान के तहत घर-घर सत्यापन चरण शुरू हो चुका है जिसमें बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) डोर-टू-डोर जाकर लोगों से संपर्क साध रहे हैं। आठ जून से शुरू हुए इस अभियान के तहत बीएलओ प्रत्येक घर में जाकर परिवारों को गणना प्रपत्र (सर्वे फॉर्म) वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस पूरी कवायद का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके नए मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज करना, मृतकों या दूसरी जगह स्थानांतरित हो चुके लोगों के नाम हटाना और नाम, पते या उम्र में आवश्यक संशोधन करना है। बीएलओ की टीमें कड़ी मेहनत के साथ घर-घर दस्तक दे रही हैं। लोगों की ओर से भरे गए गणना प्रपत्र प्राप्त होने के बाद बीएलओ इस पूरे डेटा को निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे। श्रीनगर तहसील क्षेत्र में सुचारु मतदान के लिए कुल 49 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 28 बूथ शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं जबकि 21 बूथ ग्रामीण अंचलों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें