फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बीएलओ नदारद, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम सदर ने शनिवार को मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक बीएलओ नदारद मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। एसडीएम सदर ने कहा कि स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन विभाग की ओर से जनपद के मतदेय स्थलों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत मतदेय स्थलों पर नए मतदाताओं के पहचान पत्र बनाए जाने के साथ ही नाम जोड़ने, काटने व त्रुटि सुधारने की प्रक्रिया भी संपन्न की रही है। कार्यक्रम रविवाद को भी जारी रहेगा। एसडीएम सदर श्याम सिंह राणा ने कार्यक्रम को लेकर तहसील पौड़ी के डीएवी, अपर कृषि निदेशाल, गडोली, उद्यान विभाग, जीआईसी, जीजीआईसी सहित 25 मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम सदर राणा को डीएवी मतदेय स्थल पर निरीक्षण के दौरान बीएलओ नदारद मिले। उन्होंने नदारद बीएलओ का स्पष्टीकरण तलब किया। एसडीएम राणा ने बताया कि 47 नए मतदाताओं के पहचान पत्र बनाए जाने के लिए आवेदन मिले हैं। जबकि 25 आवेदन संशोधन के लिए मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें