संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में बांह पर काला फीता बांधकर विरोध जताती नर्सिंग संवर्ग की कर्मचारी
- फोटो : SHRINAGAR
वेतनमान विसंगति दूर करने, वेतन कटौती न करने व पदनाम परिवर्तन समेत 19 सूत्री मांगों के लिए उत्तराखंड नर्सेज एसोसिएशन के आह्वान पर नर्सिंग संवर्ग की कर्मचारियों ने बांह पर काला फीता बांधकर काम किया। राजकीय संयुक्त अस्पताल की नर्सिंग अधीक्षक वसुंधरा कपटियाल और सिस्टर इंचार्ज निर्मला राणा ने बताया कि 29 सितंबर तक वह काला फीता बांधकर ड्यूटी करेंगी। मांग पूरी न होने पर 30 सितंबर से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। संवाद