फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दिल्ली फतह करने पर भाजपाइयों ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण। दिल्ली विधान सभा चुनाव में भाजपा की जीत पर पौड़ी में भाजपाइयों ने खुशी जताई है। इस दौरान भाजपा के जिला कार्यालय के बाहर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि 27 साल बाद भाजपा दिल्ली में सरकार में बनाने जा रही है।
विज्ञापन

यह पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिचय है कि आज भाजपा ने दिल्ली में जीत का परचम लहराया है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री शशि रतूड़ी, दिगंबर नेगी, राजेंद्र सिंह राणा, कुलदीप बिष्ट, राजेंद्र रावत, सुभाष आदि मौजूद रहे। वहीं विधायक कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की जीत पर जश्न मनाया। उधर, भाजपा की जीत की खुशी में पाबौ व थलीसैंण में भाजपाइयों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल है। शनिवार को पाबौ बाजार में संजय नौटियाल, विमल नेगी, आशुतोष पोखरियाल, दिनेश रावत, त्रिलोक सिंह, दुर्गेश और रमेश भंडारी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा की जीत की खुशी मनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें