कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर किया पुतले का दहन
पौड़ी/ कोटद्वार। हल्द्वानी की घटना को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।
सोमवार को एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष एनपी टम्टा ने कहा कि राजनीतिक या जातिगत नजरिए से हर घटना को नहीं देखा जाना चाहिए। ऐसे में समाज में भ्रम और विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। इस मौके पर भक्ति शाह, राकेश गौरशाली, सुनील कुमार, पूनम टम्टा, शैलेंद्र नौटियाल, विजयलक्ष्मी कोटवाल, नीलम जुयाल आदि शामिल रहे।
कोटद्वार में उत्तराखंड के नागरिकों और भाजपा पर कथित रूप से भ्रामक एवं झूठे आरोप लगाए जाने के विरोध में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल राज्य है, जहां देश की आन, बान और शान के लिए अनेक वीरों ने अपना बलिदान दिया है। ऐसे में प्रदेशवासियों को जातिवादी बताकर देश-दुनिया में बदनाम करने का प्रयास प्रदेश की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।
प्रदर्शनकारियों में भाजपा महामंत्री सुरेंद्र सिंह आर्य, मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, सुखरो मंडल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, पार्षद सौरभ नौटियाल, अनुसूचित मोर्चा महामंत्री मनमोहन, हरेंद्र सिंह, सरस्वती घाघट, मंडल मंत्री भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।