फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियन के चुनाव लडने पर लगे आजीवन प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पौड़ी में खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन का युवाओं ने विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने चैंपियन के चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है। कहा कि विधायक ने शहीदों व हर उत्तराखंडी का अपमान किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने मुख्यमंत्री व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने वीडियो में उत्तराखंड को अपमानजनक भाषा का उपयोग किया है, जिससे प्रदेश के युवाओं में आक्रोश है। चंदोला ने कहा कि खानपुर विधायक ने उत्तराखंड के शहीदों व आमजनमानस का अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि खानपुर विधायक की विधायकी समाप्त किए जाने के साथ ही उन पर आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। साथ ही उन्हें उत्तराखंड से बाहर कर दिया जाना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता कमल रावत ने कहा कि खानपुर विधायक की प्रदेश के प्रति घृणित मानसिकता सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से सामने आई है। इडवालस्यूं विकास समिति के संयोजक भाष्कर बहुगुणा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को लेकर विधायक की बदजुबानी का युवा करारा जवाब देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कड़ी कार्रवाई अमल में नहीं लाती है तो प्रदेश का युवा उग्र आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें