फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा चुनाव प्रक्रिया को कर रही प्रभावित : असवाल

Sat, 03 Oct 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कांग्रेस देवप्रयाग जिलाध्यक्ष उत्तम असवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर जनादेश को कमजोर कर वोट चोरी का कार्य कर रही है। उन्हाेंने कहा कि अब इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने विरोध स्वरूप देशभर में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के रूप में मनाते हुए आंदोलन शुरू किया है।
उत्तम असवाल ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के माध्यम से भाजपा देशभर में वोट चोरी करा रही है। बिहार और बंगाल में भी भाजपा पर जनादेश को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विकास पर सवाल उठाते हुए असवाल ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास केवल घोषणाओं तक सीमित है, जबकि धरातल पर स्थिति शून्य है। मौके पर लाल सिंह नेगी, मंगत मठियाल और रामलाल नौटियाल आदि थे।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें