फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




थलीसैंण। पैठाणी में बनास तिराहे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया है।

थाना पैठाणी पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह बनास तिराहे के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर 15 मीटर खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम कुट कंडई, पौड़ी गढ़वाल को मृत घोषित कर दिया है। जबकि दूसरे युवक अमर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम लदवाडी, पैठाणी के बाएं पैर में फैक्चर हो गया। जिसे सीएचसी पाबौ से जिला अस्पताल पौड़ी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




थानाध्यक्ष सुनील सिंह रावत ने बताया कि बाइक सवार युवक बाइक से अपने गांव कुट कंडई से पैठाणी की ओर आ रहे थे। इसबीच बनास बैंड के पास बाइक अचानक सड़क से नीचे गिर गई। बताया कि मृतक के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें