- टक्कर में दोनों वाहन खाई में जा गिरे, एक बाइक सवार व सात वाहन सवार घायल, स्थिति सामान्य
श्रीनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खिर्सू मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह एक बाइक और चौपहिया वाहन की टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों वाहन खाई में जा गिरे जिसमें एक बाइक सवार व चौपहिया वाहन में सवार सात घायल हो गए। सभी घायलों को समय रहते रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्वाड़ और खिर्सू के बीच एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चौकी खिर्सू से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य किया। उन्होंने बताया कि चौपहिया वाहन पैठाणी से श्रीनगर की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक और चौपहिया वाहन की टक्कर हो गई जिससे दोनों वाहन खाई में गिर जा गिरे। इस दुर्घटनों में चौपहिया वाहन सवार सात लोग गगन सिंह (75), सतेश्वरी देवी (50), संगीता देवी (23), अंजू (24), मंगल सिंह (32), गुड्डी देवी (55) और गौतम सिंह (26) निवासी पैठाणी के साथ बाइक सवार गजेंद्र सिंह (42) निवासी पाबौ घायल हो गए। कहा पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू भेजा गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की स्थिति सामान्य है।