फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: विज्ञान प्रतियोगिता में बीआईएएस भीमताल की टीम रही अव्वल

Mon, 03 Nov 2025 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जीबीपीआईईटी घुड़दौड़ी में आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय डिजाइन स्किल प्रतियोगिता के तहत विभिन्न तकनीकी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बीआईएएस भीमताल की टीम प्रथम, तुला इंस्टीट्यूट देहरादून द्वितीय व डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान टनकपुर की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 25 टीमों ने प्रतिभाग किया। संस्थान के एमजी ऑडिटोरियम में राज्य के रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉ. वीके बंगा ने किया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड यूटीयू की ओर से राज्य स्तरीय डिजाइन स्किल प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें प्रदेश के विभिन्न तकनीकी संस्थान ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता भविष्य के लिए नवाचार, डिजाइन और निर्माण विषय पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 25 टीमों ने प्रतिभाग किया। इनमें विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों से 15 व पॉलिटेक्निक सस्थानों से 10 टीमें शामिल रहीं। इस दौरान शिक्षाविदों व छात्रों ने बलिदानी राज्य आंदोलनकारियों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजली दी। प्रतियोगिता में आईआईटी रुड़की से डॉ. बिभूति रंजन भट्टाचार्य, डॉ. सप्तर्षि कोले व एचएनबी विवि श्रीनगर से डॉ. दिगर सिंह निर्णायक रहे। इस मौके पर डॉ. प्रीति डिमरी, डॉ. एचएस भदौरीया, डॉ. अभिनव थपलियाल, समन्वयक डॉ. संजय गैरोला, डॉ. कमलजीत सिंह भाटिया, डॉ. केके एस मेर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें