फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मानदेय वृद्धि की मांग पर भोजनमाताएं मुखर, आंदोलन की चेतावनी

Mon, 22 Jun 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
वि​भिन्न मांगों को लेकर पौड़ी कलेक्ट्रेट के समीप प्रदर्शन करतीं भोजन माताएं। संवाद
विज्ञापन
पौड़ी। मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों के लिए उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन से जुड़ी भोजनमाताओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरना- प्रदर्शन किया। इस दौरान भोजनमाताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस दौरान यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष रोशनी बिष्ट ने कहा कि भोजनमाताएं लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही हैं लेकिन सरकार की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे भोजनमाताओं में नाराजगी बनी हुई है।

उन्होंने सरकार से भोजनमाताओं का मानदेय बढ़ाकर 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने, जून का लंबित मानदेय जारी करने, शीतकालीन वर्दी उपलब्ध कराने और सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेज्युटी व पेंशन का लाभ देने की मांग की। इसके अलावा भविष्य निधि और ईएसआई सुविधा देने व मध्याह्न भोजन योजना को निजी हाथों में नहीं सौंपने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या जुयाल, कालंदी देवी, विनीता देवी, सुनीता, मंजू, संपति देवी सहित कई भोजनमाताएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें