फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: भागीरथी कला संगम ने बनाई आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा

Sun, 14 Jun 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- पौधरोपण और रक्तदान शिविर पर जोर
विज्ञापन

श्रीनगर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम की मासिक बैठक रविवार को स्थानीय कल्याणेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संस्था के सदस्यों ने मासिक शुल्क जमा करने के साथ ही आगामी सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जल्द ही पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा समाज हित में अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। संस्था के निदेशक मदन गड़ोई ने भविष्य में रक्तदान शिविर आयोजित करने का सुझाव रखा। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद लोगों को जीवनदान मिल सकता है। सदस्यों ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए इसे संस्था की आगामी गतिविधियों में शामिल करने पर सहमति जताई।बैठक में संस्था अध्यक्ष राजेंद्र बड़थ्वाल, रमेश चंद्र थपलियाल, दीनबंधु सिंह चौहान, संजय कोठारी, हरेंद्र तोमर, रघुबीर सिंह रावत, यमुनाप्रसाद काला, भगत सिंह बिष्ट, किशोरी लाल नौटियाल, प्रमोद नौटियाल, राजेंद्र रावत समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें