फोटो
श्रीनगर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम की ओर से भक्तियाना स्थित हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। संस्था के सदस्यों ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाने के साथ पानी से सफाई की। इसके बाद मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ और भजन-कीर्तन किया गया। इससे पूर्व संस्था के सदस्यों ने बगलामुखी मंदिर में दर्शन किए और मंदिर के समीप उगी झाड़ियों की कटाई कर परिसर को साफ किया गया। इस मौके पर रमेश चंद थपलियाल, भगत सिंह बिष्ट, हरि प्रसाद उनियाल, प्रणोद नौड़ियाल, किशोरी लाल नौटियाल, रघुवीर सिंह रावत, दीनबंधु सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद