फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: भागीरथी कला संगम ने चलाया सफाई अभियान

Sun, 31 May 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


श्रीनगर। नगर पंचायत कीर्तिनगर के ढुंडप्रयाग घाट पर भागीरथी कला संगम की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए घाट परिसर और आसपास फैली गंदगी साफ की। अभियान के दौरान कूड़ा एकत्र कर कूड़ेदान में डाला गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी घाटों की साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई। संस्था के निर्देशक मदन गड़ोई ने कहा कि ढुंडप्रयाग घाट एक पौराणिक और आस्था से जुड़ा स्थल है। इसकी देखरेख और स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर राजेंद्र बर्थवाल, मुकेश नौटियाल, पदमेंद्र रावत, रमेश चंद्र थपलियाल, धर्मेंद्र, मदन गड़ोई, भगत सिंह बिष्ट, कमलेश जोशी, रघुवीर सिंह रावत, हरेंद्र तोमर सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें