फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का गीत रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए रचित गीत बेटी बचेगी तो बेटा भी होगा, मां रहेगी, तो पैदा भी होगा गीत रिलीज किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक वीरेंद्र खंकरियाल ने समाज को बेटियों के प्रति जागरूक बनाने में अहम योगदान दिया है। उनका यह गीत आने वाले बेहतर समाज का प्रमाण बनेगा। डीएम ने गीत की गायिका साक्षी डोभाल की भी जमकर सराहना की। शिक्षक खंकरियाल इससे पहले बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए पापा मैं जीना चाहती हूं गीत की रचना कर चुके हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वर्ष 2016 में पापा मैं जीना चाहती हूं गीत की गायिका साक्षी डोभाल को अभियान का ब्रांड अंबेसडर भी घोषित किया था। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी गौरीशंकर थपलियाल, उमा चरण बड़थ्वाल, मनोज रावत अंजुल, विजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें