फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्रभारी प्रधानाचार्य के स्कूल नहीं छोड़ने पर बीईओ ने सीईओ को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। ब्लाॅक कल्जीखाल के एक माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के विवाद प्रकरण की जांच में दोषी पाए गए प्रभारी प्रधानाचार्य ने तबादले के 12 दिन बाद भी विद्यालय नहीं छोड़ा है। प्रभारी प्रधानाचार्य ने उनके विद्यालय छोड़ने पर पठन-पाठन प्रभावित होने का दावा किया है। प्रकरण में बीईओ कल्जीखाल ने सीईओ पौड़ी को रिपोर्ट भेज दी है।अटल उत्कृष्ट जीआईसी बिलखेत में बीते कुछ माह से कुछ शिक्षकों के बीच विवाद चल रहा था। बच्चों ने बीते सितंबर माह में अभिभावकों से शिक्षकों के बीच विवाद की शिकायत की थी। अभिभावकों ने पीटीए बैठक बुलाए जाने की मांग करने के साथ ही सीईओ पौड़ी से प्रकरण की शिकायत की थी। सीईओ ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित की थी, जो एक अक्तूबर को स्कूल पहुंची थी और सभी पक्षों को सुना था। बीते 4 अक्तूबर को स्कूल प्रशासन द्वारा बुलाई गई पीटीए की बैठक में शिक्षक आपस में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आए थे। इस दौरान घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
अभिभावकों ने विवाद में शामिल शिक्षकों का जल्द तबादला किए जाने और नियमित प्रधानाचार्य की तैनाती की मांग की थी। प्रकरण में बीईओ द्वारीखाल ने 10 अक्तूबर को जांच रिपोर्ट सीईओ पौड़ी और सीईओ पौड़ी ने 16 अक्तूबर को कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट निदेशालय को भेजी थी। निदेशालय ने 11 नवंबर को विवाद में शामिल शिक्षकों का पक्ष सुना था। अपर निदेशक माध्यमिक मुख्यालय डाॅ. मुकुल सती ने बीते 21 सितंबर को विवाद में दोषी पाए गए प्रभारी प्रधानाचार्य सहित तीन शिक्षकों को तबादला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




- जीआईसी बिलखेत के प्रभारी प्रधानाचार्य की ओर से स्कूल नहीं छोड़ने, विभाग को दिए प्रत्यावेदन को लेकर रिपोर्ट सीईओ पौड़ी को भेज दी है। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार जल्द अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -संजय कुमार, बीईओ कल्जीखाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें