नियमित गश्त के दौरान पुलिस ने धारा रोड पर एक ब्यूटी पार्लर को खुला पाया। पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में यहां काम कर रहीं तीन महिलाओं पर केस दर्ज किया है। कोतवाल लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका को देखते हुए ब्यूटी पार्लर खोलना भी प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद धारा रोड स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तीन महिलाएं काम करती मिलीं। इस पर तीनों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि जो भी लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।