फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कल्जीखाल के मनियारस्यूं क्षेत्र में भालू की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक के पश्चिमी मनियारस्यूं पट्टी के 5-6 गांवों में भालू की दहशत बरकरार है। भालू मवेशियों को गोशालाओं में ही मार रहा है। वहीं भालू के हमले से इन गांवों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक बीते शनिवार देर शाम भालू ने घंडियाल क्षेत्र में एक गाय को निवाला बना लिया। वहीं वन विभाग की टीम ने निरीक्षण कर इसे गुलदार का हमला बताया।

पट्टी के थापला, बड़कोट, अमतोला, उजेड़गांव, सिमल्या, पाबौ आदि गांवों में इन दिनों भालू ने आतंक मचा रखा है। इन क्षेत्रों में भालू अभी तक 10 से 12 मवेशियाें पर हमला कर उन्हें निवाला बना चुका है। सामाजिक कार्यकर्ता अजय रावत ने बताया कि भालू अब उक्त गांवों को छोड़ थनगढ़ गदेरा पार करके घंडियाल की ओर आ गया है। बीते शनिवार देर शाम भालू ने परांदु गांव के काश्तकार महेश कुमार की दुधारु गाय को निवाला बना लिया।
विज्ञापन


जबकि बीती शुक्रवार रात को थापला गांव के नीचले हिस्से में भालू दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पूरी रात गांव में रतजगा कर गश्त दी। हालांकि वन विभाग लगातार क्षेत्र में गश्त किए जाने के दावे कर रहा है।
विज्ञापन




वहीं अदवानी बीट के वनबीट अधिकारी हिमांशु नेगी ने बताया कि बीते शनिवार को परांदु गांव में गुलदार ने गाय को निवाला बनाया, ना कि भालू ने। कहा कि टीम ने निरीक्षण कर इसकी पुष्टि कर ली है। उन्होंने लोगों से इस प्रकार की घटनाओं पर अफवाह ने चलाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें