फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली स्थल से हॉटलाइन पर बात कर सकेंगे पीएम

Sat, 11 Feb 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
12 फरवरी को श्रीनगर विधानसभा सीट में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को हाईटैक करने के लिए पौड़ी शासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। रैली में बाहरी सुरक्षा तो लाजिमी है, लेकिन अंदरूनी सुरक्षा को लेकर भी कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
विज्ञापन


रैली स्थल पर पीएमओ कार्यालय की तरह एक हाईटैक कार्यालय तैयार किया जा रहा है ताकि किसी भी देश से यदि पीएम को आपातकालीन फोन आता है तो उसी समय बात हो सकेगी।

ग्राउंड में हॉटलाइन की भी सुविधा दी जा रही है। यह नंबर सिर्फ पीएम मोदी के लिए रहेगा। रैली के दौरान पीएम ने यदि कहीं बातचीत करनी है तो हॉटलाइन से बातचीत करवाई जाएगी।
विज्ञापन


पीएम दौरे में कोई कमी न रहे, इसको लेकर पौड़ी शासन ने कई वरिष्ठ अधिकारियों की नियमित ड्यूटी श्रीनगर में लगाई है। इसमें ग्राउंड में सुरक्षित लैंडिंग से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखना शामिल है। किन अधिकारियों की ड्यूटी रैली स्थल के बाहर व अंदर होगी, इसका खाका भी तैयार किया गया है।
डीएम चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। रैली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। इस दौरान जनता को परेशानी न हो, इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें