फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: न्यूज डायरी-

Fri, 16 Oct 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
31 अक्तूबर तक लगेंगे शिविर
विज्ञापन

पौड़ी। एनआरएलएम के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराने और कैश क्रेडिट लिमिट की स्वीकृति व वितरण में तेजी लाने के लिए बैंक ऋण शिविर आयोजित किए जाएंगे। 31 अक्तूबर तक रोस्टर के अनुसार शिविर लगाए जाएंगे। सीडीओ अशोक जोशी ने विभागों को शासन से प्राप्त लक्ष्यों के सापेक्ष समूहों को ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समूहों के सीसीएल स्वीकृत व वितरित करने की प्रगति अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने निर्धारित समयसीमा तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को कहा।

-

एटीआई के तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

पौड़ी।
डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी (एटीआई) नैनीताल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन, राहत व बचाव कार्यों और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की जानकारी दी गई। अपर कार्यक्रम निदेशक अनूप बमोला ने आपदा प्रबंधन में क्षमता निर्माण से रूबरू किया। मास्टर ट्रेनर किशन सिंह पंवार ने आपदा के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित बचाव के तरीकों व राहत और बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों की जानकारी दी।
विज्ञापन

-

पैनल अधिवक्ताओं को एसओपी की दीं जानकारियां
पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत पैनल अधिवक्ताओं व लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (एलएडीसीएस) की मासिक समीक्षा की गई। इसमें सिविल जज व प्राधिकरण सचिव नाजिश कलीम ने पैनल अधिवक्ताओं के लिए जारी की गई नयी मानक संचालन प्रक्रिया के प्रावधानों की जानकारियां दीं। साथ ही निशुल्क विधिक सहायता के तहत आने वाले मामलों में समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा। साथ ही जरूरतमंद और वंचित वर्गों तक निशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में पैनल अधिवक्ताओं और एलएडीसीएस के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों की स्थिति और लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सेवाओं पर चर्चा हुई।

-

गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
थलीसैंण।
आंगनबाड़ी केंद्र डडोली में गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को उचित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच और जरूरी देखभाल उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है। इससे गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ ही गर्भस्थ शिशु के बेहतर विकास में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि गोदभराई जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही उन्हें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना है।



पौड़ी में 10 रुपये में मिलेगा कपड़े का थैला, वेंडिंग मशीन शुरू
पौड़ी।
शहर को प्रतिबंधित प्लास्टिक से मुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद ने नई पहल की है। इसके तहत पालिका की ओर से क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन शुरू की जा रही है, जिसके माध्यम से लोगों को 10 रूपये कपड़े के थैले उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे लोग जरूरत के अनुसार आसानी से थैले प्राप्त कर सकेंगे। पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने शुक्रवार को क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन का शुभारंभ किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय कुमार, सफाई निरीक्षक हेमंत कुमार, सभासद प्रदीप असवाल आदि मौजूद रहे।

-
रोजगार मेले में 30 युवाओं का दूसरे चरण में चयन
पौड़ी। सेवायोजन विभाग की ओर से शुक्रवार को एचएनबी विवि के बीजीआर परिसर में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 110 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिनमें से 30 अभ्यर्थियों को कंपनियों ने चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए चुना। सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आयोजित मेले में क्वेस कॉर्प लिमिटेड (टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो), एसआईएस, एसबीआई लाइफ, सीपेट और एलआईसी सहित विभिन्न प्रतिष्ठित नियोजकों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों की ओर से सिक्योरिटी ऑफिसर, अप्रेंटिस, मशीन ऑपरेटर, सेल्स इंश्योरेंस और प्रोडक्शन ट्रेनी सहित विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए। इस दौरान अभ्यर्थियों को कॅरिअर काउंसिलिंग भी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रो. डॉ. किरण बाला, आशीष कुमार, हिमांशु चमोली, लक्ष्मी अंथवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


70 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
पौड़ी। विकासखंड खिर्सू के राजकीय इंटर कॉलेज कठुली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोक निर्माण विभाग (लोनिवि), जल संस्थान और वन विभाग से संबंधित शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से 70 ग्रामीणों को लाभांवित किया गया। मुख्य अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख नितिन रावत ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मकसद सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। बीडीओ रोशन लाल ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शिविर में स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद आर्य, सहायक समाज कल्याण अधिकारी पंकज मेंदोली, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कुंदन सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें