फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: लंपी की रोकथाम के लिए बाहरी गोवंश की खरीद पर रोक

Sat, 12 Sep 2026 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गोवंश में फैल रहे लंपी वायरस की रोकथाम और बचाव को लेकर आंचल डेयरी परिसर में शनिवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जनपदों के पशु चिकित्सा अधिकारियों और डेयरी विकास विभाग के अधिकारियों को नियमित निगरानी, सैंपलिंग और वैक्सीनेशन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी आदेशों तक बाहर से नए गोवंश की खरीद पर रोक रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

आंचल डेयरी के प्रधान प्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में लंपी वायरस की स्थिति की सटीक जानकारी जुटाने के लिए पशु चिकित्सा अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने, संदिग्ध पशुओं के सैंपल लेने और वैक्सीनेशन अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को पशुपालकों के बीच गोष्ठियां आयोजित करने और जागरूकता अभियान चलाने को भी कहा गया है। इसके साथ ही संक्रमण की लगातार मॉनिटरिंग कर संबंधित विभागों को स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें