फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बागेश्वर की टीम बनी ओवर ऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा मैच जीतकर बागेश्वर की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। इस दौरान विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताओं में अव्वल रहीं टीमों, खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मंगलवार को रांसी स्थित इंडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास गिरीश गुणवन्त रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को ऐसे मंच मिलने से उनमें निखार आता है। उन्होंने आयोजन की सफलता पर खेल विभाग की पीठ थपथपाई। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने को प्रोत्साहित किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल अंडर-13 बालिका वर्ग में बागेश्वर की ऊषा ने प्रथम, टिहरी की दिव्या ने द्वितीय तथा चमोली की प्रतिज्ञा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि अंडर-13 युगल वर्ग में बागेश्वर की अंशी, ऊषा की जोड़ी ने प्रथम, टिहरी की दिव्या, रिदिमा ने द्वितीय और चमोली की अराध्या, प्रतिज्ञा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 एकल वर्ग में बागेश्वर की ज्योति ने प्रथम, यूएस नगर की तान्या पांडे ने द्वितीय, यूएस नगर की मानसी ने तृतीय, अंडर 17 डबल्स में बागेश्वर की जिया, ज्योति ने प्रथम, चमोली की वंशिका, सूचि ने द्वितीय, देहरादून की नंदनी, दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 सिंगल में बागेश्वर की ज्योति मेहता ने प्रथम, नैनीताल की लवन्या ने द्वितीय, देहरादून की कशिश ने तृतीय तथा अंडर 19 डबल्स में बागेश्वर की दिया, ज्योति की जोड़ी ने प्रथम, टिहरी की मानसी, श्रेया ने द्वितीय, नैनीताल की लावन्या और बार्बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खेल अधिकारी संदीप डुकलान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें