फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोता घाटी के पास मलबा आने से नौ घंटे अवरुद्ध रहा ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे

Thu, 11 Feb 2021 10:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे तोताघाटी के समीप मलबा आने से लगभग नौ घंटे अवरुद्ध रहा। यहां बुधवार रात 11 बजे यातायात बाधित हो गया था। पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने मलबा हटाकर बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे यातायात बहाल करवाया।

विज्ञापन


राजमार्ग बाधित होने से ऋषिकेश व श्रीनगर से चलने वाली नियमित बस सेवाएं प्रभावित हुई। वहीं अखबार, दूध, सब्जी व ब्रेड आदि की आपूर्ति पर भी असर पड़ा। तोताघाटी में आल वेदर रोड परियोजना के तहत महीनों से कटिंग काम चल रहा है।

बुधवार रात लगभग 11 बजे लूज बोल्डर सड़क पर आ गिरे। पीडब्लूडी की ओर से सड़क को साफ करने के लिए तत्काल मशीनों को बोल्डरों तोड़ने व हटाने के काम पर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद सड़क साफ हो पाई। थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि सुबह 8 बजे तक राजमार्ग पर यातायात बहाल हो गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें