सुमन लता मेमोरियल पब्लिक ग्रुप में फेंसी ड्रेस शो में प्रतिभाग करते हुए नन्हे-मुन्हे बच्चे
- फोटो : SHRINAGAR
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व वेला पर सुमनलता मेमोरियल प्ले ग्रुप मेें फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश पैन्यूली ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। ग्रुप परिसर में आयोजित फैंसी ड्रेस शो में अद्विका प्रथम स्थान पर रही। जबकि प्राध्वी द्वितीय और आराध्या तृतीय स्थान पर रही। डांस में देवांशी भंडारी ने बाजी मारी। मिष्टी रावत दूसरे और कार्तिक तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप की संचालिका रेखा चौहान ने किया। इस मौके पर रितिका शर्मा, अंकिता भंडारी, गीता और कुलदीप नेगी आदि मौजूद थे।