फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी. फार्मा डिग्रीधारको ने की नियुक्ति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के बी.फार्मा डिग्रीधारकों ने सरकार से उन्हें फार्मेसिस्ट के पदों पर नियुक्ति देने की मांग की। डिग्रीधारकों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बी. फार्मा डिग्रीधारक ओम प्रकाश, गोविंद शाह, प्रमोद कुमार व हिम्मत सिंह ने कहा कि राज्यपाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बी. फार्मा डिग्रीधारकों को फार्मेसिस्ट के पद पर नियुक्ति देने, फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया की ओर से बनाए गए नियमों का पालन करने व केंद्र सरकार के गजट के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दे चुकी हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राज्यपाल के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। ज्योति रावत, पुष्पा राणा ने कहा कि सरकार की उपेक्षा के कारण बी. फार्मा डिग्रीधारक रोजगार से वंचित रह रहे हैं। कहा कि यदि विभागीय अधिकारियों का यहीं व्यवहार बना रहा तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान धीरेंद्र रौतेला, अतुल शाह, सौरभ गुसाई, अशोक थपलियाल, दिनेश शाह, अतुल, अमर राणा, मुकेश रावत, सुभाष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें