जिला मुख्यालय की सड़कों में आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों को निजात नहीं मिल पा रही है। श्रीनगर व कोटद्वार राजमार्ग के दोनों छोरों पर कुछ वाहनों के नियम विरुद्ध खड़े रहने से जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय निवासी मुकेश सिंह, दीपक व गणेश नेगी का कहना है कि स्थानीय प्रशासन चेकिंग के नाम पर महज चालान तक ही सीमित है। जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से राजमार्ग के दोनों छोरों पर खड़े वाहनों व जाम से निजात दिलाए जाने की मांग की है।