फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अयाल गांव जेजेएम से नहीं आ रहा पानी, ग्रामीण जलस्रोतों पर निर्भर

Tue, 10 Nov 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड के अयाल गांव में पानी की समस्या लगातार गहराती जा रही है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। कई बार विभाग को सूचित करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उप प्रधान विकास सिंह ने बताया कि बीते जून से गांव में पानी का संकट बना हुआ है। गांव में करीब दो साल पहले जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत लाइन बिछाई गई थी लेकिन कुछ ही घरों तक पानी पहुंच पाया। जबकि अधिकांश घरों में लाइन होने के बाद भी पानी नहीं पहुंच रहा। ऐसे में ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। बताया कि जल संस्थान को कई बार सूचित करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
पिछले हफ्ते हुए जिलाधिकारी के जनता मिलन कार्यक्रम में भी समस्या उठाई थी, बावजूद इसके समाधान के नाम पर कुछ नहीं हो रहा। वहीं, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता त्रेपन सिंह रावत ने बताया कि गांव में निरीक्षण किया गया था, गांव में ग्रेविटी और पंपिंग से पानी की आपूर्ति हो रही है। लाइन को एकबार फिर से चेक करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें