स्वास्थ्य विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में ‘हमारा समय, हमारे अधिकार, हमारा भविष्य’ थीम पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को कई जानकारियां दी गईं। कहा गया कि समाज में बालिकाओं के साथ भेदभाव मिटाने तथा उनकी स्थिति को बेहतर बनाने के साथ ही उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लेकर यह दिवस मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिंगानुपात को कम करने और बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। कहा कि जिले में लिंगानुपात की स्थिति में सुधार हो रहा है। इस मौके पर डॉ. रेनू बंसल, मनमोहन देवली और आशीष रावत आदि मौजूद रहे।