फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ दफ्तर में लगेगी अफसरों की हाजिरी

Mon, 27 Mar 2017 09:47 PM IST
/ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन में ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ मुख्य विकास अधिकारी ने कार्रवाई का मन बना लिया है। उन्होंने विकास भवन स्थित सभी कार्यालयाध्यक्षों और अधिकारियों को सीडीओ कार्यालय में ही दैनिक उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश जारी दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सुबह 10 बजे और शाम पांच बजे सीडीओ कार्यालय में अपनी उपस्थिति देंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा कार्यालय छोड़ने, भ्रमण पर जाने और अवकाश पर होने की भी सूचना से उन्हें पहले से ही देनी होगी। यह निर्देश सोमवार 27 मार्च से ही लागू कर दिया गया है। सीडीओ ने कहा कि विकास भवन में संचालित हो रहे विभिन्न विभागों के अधिकारी अक्सर कार्यालयों से कन्नी काट रहे हैं। इसकी जानकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें