श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के मलेथा स्थित माधो सिंह भंडारी क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को अटैक क्लब मलेथा व भल्लेगांव की टीम के बीच मैच खेला गया। पहले मलेथा क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भल्लेगांव की टीम मात्र 112 रन बना पाई। इस प्रकार अटैक क्लब मलेथा ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि चंद्रमोहन मैठाणी रहे। आयोजन में रविंद्र सिंह नेगी, प्रवीन महर, मंजीत राणा, सुरेंद्र नेगी, निखिल मंद्रवाल, नीरज नेगी आदि सहयोग दे रहे हैं।