फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: औली में मशीनों से बनने लगी कृत्रिम बर्फ

Tue, 10 Nov 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ट्रायल हुआ सफल, अब 20 दिसंबर से नियमित बनाई जाएगी
15 साल से बंद पड़ी थीं स्नो मेकिंग मशीनें, क्रिसमस और नए साल पर पर्यटकों को मिलेगी बर्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। औली में कृत्रिम बर्फ बनाने की उम्मीद फिर जगी है। करीब 15 साल से बंद पड़ी स्नो मेकिंग मशीनों का ट्रायल सफल रहा है। अब 20 दिसंबर से नियमित रूप से कृत्रिम बर्फ बनाने की योजना है। इससे क्रिसमस और नए साल पर औली पहुंचने वाले पर्यटकों को बर्फ देखने को मिल सकेगी। साथ ही स्कीइंग गतिविधियां भी शुरू हो पाएंगी।
विज्ञापन

औली में सेफ गेम्स के दौरान कृत्रिम बर्फ बनाने के लिए मशीनें स्थापित की गई थीं लेकिन ये कभी नियमित रूप से संचालित नहीं हो पाईं। हाल ही में विंटर गेम्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग और गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की संयुक्त टीम ने मशीनों की मरम्मत कराई। इसके बाद आठ नंबर टावर के आसपास मशीनों से कृत्रिम बर्फ बनाने का ट्रायल किया गया जो सफल रहा। विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि औली के 1350 मीटर लंबे स्कीइंग स्लोप पर कृत्रिम बर्फ तैयार की जाएगी। 20 दिसंबर से नियमित उत्पादन शुरू करने की योजना है। उन्होंने बताया कि औली में बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ देखने और स्कीइंग के लिए पहुंचते हैं। मशीनों से बर्फ तैयार होने पर मौसम में प्राकृतिक बर्फबारी न होने की स्थिति में भी पर्यटकों को निराश नहीं होना पड़ेगा। बर्फ तैयार होने के बाद स्कीइंग गतिविधियां शुरू कराने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें