फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दो को कृत्रिम अंग और चार को बांटे दिव्यांग प्रमाणपत्र

Sun, 07 Dec 2025 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। समाज कल्याण विभाग एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की ओर से विकासखंड कोट में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग की ओर से दो दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण बांटे गए जबकि स्वास्थ्य विभाग ने चार को दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख गणेश कोली ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। बीडीओ शिव सिंह भंडारी ने विकास विभाग की योजनाओं की जानकारियां दीं। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के नोडल अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानीचौरी के परियोजना निदेशक धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि विकासखंड कोट में अब तक 346 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड मुहैया कराए जा चुके हैं। शेष कार्ड बनाए जाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख उपेंद्र भट्ट, सहायक समाज कल्याण अधिकारी पंकज मैंदोली आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें