फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः नाबालिग को अगवा कर निकाह किया, मौलवी समेत आठ गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2020 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में नाबालिग लड़की को अगवा करने और निकाह पढ़ने के आरोप में मौलवी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि लड़की को अगवा कर लाया गया था। मौलवी के अलावा अन्य आरोपियों में निकाह करने वाला युवक, उसके दोस्त और रिश्तेदार शामिल हैं। सभी को बडगाम जिले के बीरवाह पुलिस स्टेशन में रखा गया है

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीरवाह के नाजन गांव के एक युवक ने जनिगाम गांव की एक नाबालिग लड़की को अगवा किया था। इस बीच लड़की के परिवार वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी लेकिन तब तक आरोपी युवक ने अपने दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों की मदद से शोलीपोरा बडगाम के एक मौलवी की मदद से लड़की के साथ निकाह कर लिया। पुलिस ने लड़की को चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी के हवाले कर दिया है जो उसकी काउंसलिंग करेंगे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें