पुलवामा। लस्सीपोरा के सिडको में वीरवार को पुलिस ने जुए के अड्डे पर दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। इस संबंधी पुलिस स्टेशन लिटर में के स दर्ज किया गया है। ये कार्रवाई पुलिस स्टेशन लिटर के एसएचओ मोहम्मद हफीज चौधरी के नेतृत्व वाली टीम ने की।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आसपास अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करें।