फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों के लिए व्यवस्था की जाए : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रस्तावित कमलेश्वर-धारीदेवी-देवलगढ़-खिर्सू-कंडोलिया मंदिर-क्यूंकालेश्वर मंदिर पौड़ी धार्मिक/पर्यटन सर्किट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पर्यटन सर्किट में इस तरह की व्यवस्था की जाए जिससे सैलानी तीन दिन यहां रुककर पर्यटन और धार्मिक स्थलों का भ्रमण करें।
विज्ञापन

मंगलवार को राज्यमंत्री डॉ. रावत ने जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, मंदिरों के पुजारीगण की नगर पालिका सभासदों की बैठक ली। इसमें पर्यटन विभाग की कार्यदायी संस्था की ओर से बनाए गए डिजाइन को दिखाया गया। उन्होंने पुजारीगणों और सभासदों से सर्किट को और बेहतर बनाने के सुझाव लिए। उन्होंने छूटे और जोड़े जाने वाले कार्यों को शीघ्र जिला पर्यटन अधिकारी को बताने के लिए कहा। मंत्री ने बताया कि खिर्सू में 5 लाख से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। पर्यटन सर्किट बनने से पर्यटकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होगी। कमलेश्वर मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने अतिक्रमण की समस्या बताई। इसपर मंत्री ने एसडीएम को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश सहकारिता संघ अध्यक्ष मातबर सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी डॉ. एसके बरनवाल, एसडीएम रविंद्र बिष्ट, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, धारी मंदिर के पुजारी लक्ष्मी पांडेय व विवेक पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें