फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगंध कृषकों को मिलेगा लाभ : राजकुमार पोरी

Sat, 13 Dec 2025 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सेलाकुई (देहरादून) स्थित सगंध पौधा केंद्र में उत्तराखंड क्रांति नीति का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इसका विकास भवन सभागार वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। इस मौके पर विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि महक क्रांति नीति के लागू होने से पौड़ी जनपद के सगंध कृषकों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जंगली जानवरों के कारण कई क्षेत्रों में पारंपरिक खेती प्रभावित हो रही है, जबकि सगंध खेती जंगली जानवरों से अपेक्षाकृत सुरक्षित है, जिससे कृषकों की आय में वृद्धि संभव होगी। ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महक क्रांति नीति लागू किए जाने से जनपद में सगंध खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। कृषकों को वैकल्पिक आजीविका के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस मौके पर परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें