फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: क्रॉस कंट्री दौड़ के अंडर-14 वर्ग में अर्णव और विधि अव्वल

Fri, 14 Aug 2026 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा
विज्ञापन

पौड़ी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला प्रशासन व खेल विभाग की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित हुई। बालक व बालिका वर्ग की अंडर-14, अंडर-17 और ओपन वर्ग की प्रतियोगिता में में 123 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
कंडोलिया से टेका मार्ग पर हुई पांच किमी की क्रॉस कंट्री दौड़ को सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंडर-14 बालक वर्ग में अर्णव सिंह नेगी प्रथम, प्रियांशु गुसाईं द्वितीय और दक्ष बिष्ट तृतीय रहे। बालिका वर्ग में विधि रावत ने पहला, सुहाना रावत ने दूसरा और अनोखी बिष्ट ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में अर्जुन सिंह प्रथम, अर्जुन चौहान द्वितीय व अमन बिष्ट तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सिमरन पहले, खुशबू दूसरे व महक तीसरे स्थान पर रहीं। ओपन बालक वर्ग में आयुष प्रथम, आदित्य द्वितीय व निशांत तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनुष्का ने पहला, काजल ने दूसरा व आकृति ने तीसरा स्थान पाया। प्रभारी डीएसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि अंडर-14 दो किमी, अंडर-17 तीन किमी और ओपन वर्ग की दौड़ पांच किमी तय की गई थी। विजेता खिलाड़ियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें